किस्मत का खेल है निराला
किस्मत का खेल है निराला
मानव जीवन सज्जनों
सचमुच में एक अद्भुत अवतार है
लोक कल्याण हेतु जन्म हुआ है
करता है सभी प्राणियों का उद्धार
जो हौसले बुलंद कर कठिन परिश्रम करता है
उसका किस्मत सूरज जैसा चमकता है
किस्मत का खेल है निराला।
अंतर्मन के दर्पण में
प्रतिबिंब निहारो अपना
निज कर्तव्य परायणता से
महक उठेगा तेरा तन मन
जीत उन्हें ही मिलती है जग में
जो मन से कभी न हारा
किस्मत का खेल है निराला।
जो आता है जग में वह एक दिन जाता है
विधि का विधान है अटल
निराश होकर तनिक भी कभी
तुम अपने दिल को नही दुखाना
कर्म ही आधार है इस जिंदगी का
कर लें मुट्ठी में अपने हर पल को
किस्मत का खेल है निराला।
मंजिल तक पहुंचने के लिए
प्रभु जी को नित्य एक पल याद करना काफी है
बीतें हुए गमों को भूलने के लिए
एक मीठी मुस्कान ही काफी है
रात के बाद ही दिन होती है
बना जाओ तुम अलग इतिहास
किस्मत का खेल है निराला।
नूतन लाल साहू
Rupesh Kumar
11-Dec-2023 06:54 PM
शानदार
Reply
Gunjan Kamal
08-Dec-2023 08:16 PM
👌👏
Reply
Varsha_Upadhyay
04-Dec-2023 09:18 PM
Nice
Reply